03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज में पोल शिफ्ट नहीं करा रहा बिजली विभाग, रुका दिवना रोड का निर्माण

  • पत्थरों के ढेरों से टकराकर हादसों का शिकार हो रहे लोग, चेयरमैन ने एसडीओ को ज्ञापन देकर पोल शिफ्टिंग पर दिया जोर

एफएनएन,मीरगंज, बरेली: मीरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो० इल्यास अंसारी के नेतृत्व में गुरुवारको दर्जनों लोगों ने विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय मीरगंज पर एसडीओ और जेई को ज्ञापन देकर दिवना मार्ग पर पोल शिफ्ट कराने की मांग की।

चेयरमैन श्री अंसारी ने एसडीओ को बताया कि पूर्व में भी कई बार सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मीरगंज को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पोल शिफ्ट नहीं होने के कारण रेलवे स्टेशन अंडरपास से दिवना रोड का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है । रोड पर जगह-जगह पत्थरों के ढेर लगे हैं जिससे आये दिन कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं। इसी संबंध में आज पुनः एसडीओ को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान हाजी अली बहादुर खां, मो० अकरम सैफ़ी, रिज़वान वारसी, जाहिद अंसारी, फईम वारसी, नदीम अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img