03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार्यप्रणाली सुधरे या खत्म किए जाएं उत्तराखंड के जिला विकास प्राधिकरण

Spread the love
  • रुद्रपुर में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाए गंभीर सवाल, प्राधिकरणों को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

एफएनएन, रुद्रपुर: प्रदेश सचिव नंदलाल प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके उत्तराखंड के सभी जिला विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली में आमूलचूल सुधार कराने या इन सभी प्राधिकरणों का अस्तित्व ही खत्म कराने की पुरजोर पैरवी की।

गुरुवार सुबह दर्जनों कांग्रेसी प्रदेश सचिव नंदलाल की अगुआई में नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मामूली नक्शा पास करवाने के लिए भी प्राधिकरणों में कई महीने तक चक्कर लगवाए जाते हैं। बगैर भेंट-पूजा चढ़ाए नक्शे पास ही नहीं किए जाते हैं। हाईवे से 200 मीटर दूरी पर ही भवन का नक्शा पास करने का नियम भी उत्तराखंड जैसी भौगोलिक विषमताओं वाले राज्य के लिए न्यायसंगत नहीं है।

कांग्रेसियों ने कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार कराने या घूसखोरी के अड्डे बन चुके इन सभी प्राधिकरणों को ही खत्म करने की मांग डीएम के मार्फत शासन को भिजवा दी है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रशेखर, फरमान सिद्दीकी, चेतन भट्ट, रामप्रसाद, अमोल मित्रि, निरुद अधिकारी, भगवान सिंह गुप्ता, दलजीत सिंह संधू, राकेश यादव, रहीम अंसारी, तिलोक, मनजीत करमाकर, आशीष गुप्ता, मुकेश सोनी, हिमांशु गाबा, संदीप चीमा, सुरेश गौरी, आशीष यादव आदि कांग्रेसी भी शामिल रहे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img