03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल, देहरादून से भी ज्यादा ठिठुर रही दिल्ली

Spread the love
  • मंगलवार को दिल्ली में 4.1, नैनीताल में 5 और देहरादून में 8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
  • बुधवार को  3 डिग्री तक लुढ़क सकता है राष्ट्रीय राजधानी का मिनिमम टेंपरेचर

एफएनएन, नई दिल्लीः पश्चिमी हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाओं से मंगलवार को दिल्ली दिन भर और फिर पूरी रात ठिठुरती रही। हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के बीच मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। नैनीताल की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 5 और देहरादून में 8 डिग्री रहा। इस तरह दिल्ली में इन पर्वतीय शहरों से भी ज्यादा ठंड रही।
वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को 19.4 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने पर शीत लहर घोषित की जाती है।

कुछ दिन और जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में तो पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.0 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, 2018 में 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री दर्ज हुआ था। आल टाइम रिकॉर्ड 1930 में 27 दिसंबर का है जब पारा लुढ़क कर जीरो डिग्री पहुंच गया था। अभी कुछ दिन और शीत लहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img