03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

चम्पावत के सहायक समाज कल्याण अधिकारी की भी नपेगी गर्दन, चलेगा केस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : समाज कल्याण विभाग में हुए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपित चम्पावत के सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा के खिलाफ भी मुकदमा चलेगा। पुलिस की जांच में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद शासन ने राणा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मालूम हो कि अनुचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति के वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। ऐसे संस्थानों के नाम पर भी छात्रवृत्ति बांट दी गई, जो धरातल पर थे ही नहीं। यही नहीं, प्रदेश से बाहर के संस्थानों को भी छात्रवृत्ति वितरण के लिए चेक जारी किए गए। मामला तब खुला, जब कैग ने इस पर सवाल उठाए। मामले के तूल पकड़ने पर सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाले की एसआइटी जांच का निर्णय लिया, जो अभी चल रही है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में इस प्रकरण में दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब तक करीब एक दर्जन विभागीय अधिकारियों के साथ ही तमाम संस्थानों के संचालकों की गिरफ्तार हो चुकी है। इस बीच गत 11 दिसंबर को शासन ने इस प्रकरण में घिरे समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक जगमोहन सिंह कफोला को कारण बताओ नोटिस भेजा। कफोला पर नैनीताल के समाज कल्याण अधिकारी पद पर रहते हुए छात्रवृत्ति वितरण में वित्तीय अनियमितता का आरोप है। अब विभाग के एक और अधिकारी पर शिंकजा कसा गया है। शासन ने चम्पावत के सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति देते हुए इस संबंध में चम्पावत के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार चम्पावत के पुलिस अधीक्षक ने दो नवंबर को शासन को पत्र भेजा था, जिसमें राणा के खिलाफ छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के मद्देनजर मुकदमा चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img