03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़

Spread the love

नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

एफएनएन, रुद्रपुर : Mahki Fiza Song साज पिक्चर्स के बैनर तले तैयार किए जा रहे रोमांटिक लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग रुद्रपुर और आसपास की कई खूबसूरत लोकेशनों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस गाने का निर्देशन नाहिद खान ने किया है। बॉलीवुड शैली में तैयार किया गया यह सांग प्रेम, भावनाओं और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाता है। गाने को जल्द ही यूट्यूब, ओटीटी प्लेटफॉर्म और विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर प्रवीण अरोरा और आतिश अरोरा हैं। गाने में आतिश अरोरा, जज अरोरा, रमज़ा खान और गगनदीप ने अभिनय किया है। वहीं इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु तिवारी हैं। गीत के बोल सचिन कुमार ने लिखे हैं, जबकि इसे अपनी मधुर आवाज़ में गिलराज गिल ने गाया है। गाने का संगीत अमित ने तैयार किया है। एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी सोहेल आलम ने निभाई है।

निर्देशक नाहिद खान ने बताया कि साज पिक्चर्स का उद्देश्य उत्तराखंड की नई और उभरती प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देना है, ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘महकी फ़िज़ा’ को एक नए प्रयोग के रूप में सीरियल स्टाइल में शूट किया गया है और इसका अगला पार्ट भी जल्द शूट किया जाएगा।

युवा प्रोड्यूसर आतिश अरोरा ने बताया कि आने वाले समय में साज पिक्चर्स द्वारा ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित प्रतिभाओं को आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिलेगा।

इस गाने की शूटिंग आर्क होटल, सामिआ लेक सिटी, सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड सहित कई आकर्षक लोकेशनों पर की गई है। प्रोजेक्ट में रोहताश बत्रा और प्रदीप बंसल का विशेष सहयोग रहा।

टीम का दावा है कि यह गाना दर्शकों को रोमांस और संगीत की खूबसूरत दुनिया में ले जाएगा और जल्द ही लोग इसे ”महकी फिज़ाओ’ गुनगुनाते नजर आएंगे।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img