03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Almora Fake Loan घोटाला : शिकायतकर्ता निकला मास्टरमाइंड, कांग्रेस नेता समेत 3 गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Almora Fake Loan अल्मोड़ा जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन लेने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही पूरे षड्यंत्र का हिस्सा निकला। पुलिस ने कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमेश्वर निवासी दिनेश सिंह नेगी ने 19 सितंबर 2025 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम बग्वाली पोखर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत और लोअर माल रोड निवासी ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने उनकी फर्म ‘जय गोलू ट्रेडर्स’ के नाम का दुरुपयोग कर बैंक से करीब पांच लाख रुपये का लोन लिया।

शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के फर्जी प्रमाणपत्र, नकली कोटेशन बिल और अन्य जाली दस्तावेज बैंक में जमा किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान एसआई आनंद बल्लभ को कई अहम सबूत मिले, जिनसे पता चला कि शिकायतकर्ता दिनेश सिंह नेगी खुद भी इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने 19 मई 2026 को दिनेश नेगी, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह कठायत को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img