03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pm Modi Oil Saving की अपील का असर, मंत्री गजेंद्र यादव ने छोड़ी लग्जरी गाड़ी और की ई-रिक्शा की सवारी

Spread the love

एफएनएन, दुर्ग : Pm Modi Oil Saving अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब कच्चे तेल की सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन तेल बचत भविष्य की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी है।

प्रधानमंत्री की इस अपील का असर अब नेताओं और मंत्रियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है। कई बीजेपी शासित राज्यों में मंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सादगी दिखाते हुए लग्जरी गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा की सवारी शुरू कर दी है।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि जरूरत के मुताबिक ही वाहनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दिखावे के लिए अधिक ईंधन खर्च करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल बचाने से न सिर्फ देश की विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने आम जनता से भी पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img