03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एजेंसी के मुताबिक अब NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा।

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है।

दरअसल, 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद विवादों में आ गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया था। अब नई तारीख घोषित होने के बाद लाखों छात्रों को राहत मिली है।

NTA ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में शिक्षा मंत्रालय, NTA, CBSE, KVS और NVS के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वहीं, कथित पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation कर रही है। जांच एजेंसी ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है और NTA के भीतर संभावित मिलीभगत की भी जांच जारी है।

NEET UG देशभर में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल लगभग 22.79 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img