03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mamta Banerjee चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान : “मैं नहीं हारी, इस्तीफा नहीं दूंगी”

एफएनएन, कोलकाता : Mamta Banerjee विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

टीएमसी प्रमुख ने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से चुनाव जीत चुकी है, भले ही आधिकारिक नतीजे कुछ भी हों।

ममता बनर्जी ने कहा, “यह हमारी हार नहीं है, बल्कि हमें हराने की साजिश है। चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित किया गया है।”

उन्होंने EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग के बाद मशीनों में 80-90% बैटरी बची रहना संदेह पैदा करता है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला और विपक्षी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी एक सोची-समझी रणनीति थी।

ममता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत हुई है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान हिंसा हुई और उनके काउंटिंग एजेंट्स के साथ मारपीट की गई।

उन्होंने खुद पर हमले का भी दावा किया और कहा कि जब वह मतगणना केंद्र पहुंचीं, तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जबकि CCTV कैमरे बंद थे।

विपक्षी एकजुटता पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने उनका समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि वह आगे INDIA गठबंधन को और मजबूत करेंगी।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img