03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास पिकअप गाड़ी और एक अज्ञात कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मेवाड़ कला कलियर निवासी दीपक (23) और वरुण (26) पिकअप वाहन से कपड़े बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर उसकी तलाश कर रही है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Topics

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img