पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह के काव्य संग्रह ”हटकर” पर विमर्श और चुनिंदा कविताओं का वाचन भी किया गया

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, बरेली। रचनात्मक लेखन मंच न्यास वाराणसी की उपसाखा बरेली और कोटक लाइफ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कवयित्री विनीता सिसोदिया के मार्गदर्शन व सहयोग से उन्हीं के कार्यालय में मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कवि हिमांशु श्रोतिय ‘निष्पक्ष’ मुख्य अतिथि तथा शायरा सत्यवती सिंह ‘सत्या’ विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। माँ शारदे की वंदना हास्य कवि मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ ने की।
इस अवसर पर डॉ राकेश सिंह पूर्व आईजी बरेली के कविता संग्रह ‘हटकर ‘ पर विचार विमर्श के साथ उनकी कविताओं का वाचन भी किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के अलावा निरुपमा अग्रवाल, मनीषा आहूजा,नीतू गोयल, राजबाला धैर्य,लोटा मुरादाबादी, हास्य व्यंगकार दीपकमुखर्जी, राज शुक्ल ‘ग़ज़लराज’, गीतकार कमल श्रीवास्तव, फ़ईम क़रार, अम्न बरेलवी, शान ज़िया, अली कामरान, लोकगीतकार रामधनी ‘निर्मल’, मनोज सक्सेना, ब्रजेंद्र तिवारी ‘अकिंचन’, हरिकांत मिश्रा ‘चातक’, अभिषेक अग्निहोत्री, विनीता सिसोदिया, गरिमा भारद्वाज,डाँ अखिलेश गुप्ता आदि ने भी अपने सुमधुर एवं चिर स्मरणीय काव्य पाठ से सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष शायर विनय साग़र जायसवाल को संस्था व कोटक लाइफ की ओर से शॉल, प्रतीक चिन्ह व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कवि-कवयित्री व शायरों को भी गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।






