03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pantnagar Sidcul Protest: V-Guard में श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र, पुलिस कार्रवाई में कई घायल

एफएनएन, उधम सिंह नगर : Pantnagar Sidcul Protest क्षेत्र में स्थित V-Guard कंपनी के बाहर चल रहा श्रमिकों का धरना शनिवार को अचानक उग्र हो गया। कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार दिनेश कुटेला और चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान हल्के बल प्रयोग की बात सामने आई है।

श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ बेहोश भी हो गए। बेहोश होने वालों में महिला श्रमिक भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हालात बिगड़ते देख कंपनी परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची, हालांकि कुछ श्रमिकों ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

क्या हैं श्रमिकों की मांगें ?

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उन्हें समय पर बोनस नहीं मिलता और भोजन की गुणवत्ता भी खराब है। इसके अलावा उनकी मुख्य मांग वेतन बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की है।

बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र में V-Guard के अलावा महाबल ऑटो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और बेलाराइज जैसी अन्य कंपनियों के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img