03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आइसक्रीम के पैसों को लेकर शुरू हुई बहस बनी मौत की वजह, अधेड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट

Spread the love

एफएनएन, बाराबंकी : हत्या की एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अधेड़ ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद हत्यारे ने युवक के सिर को पास में जल रहे चूल्हे में डालकर जलाने की कोशिश भी की. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके के परसावल गांव का है. जहां बबलू नाम का युवक अपने भाई के साथ आइसक्रीम बेचने के लिए पहुंचा था. इस दौरान शंकर यादव (50) ने युवक को रुकावकर आइसक्रीम मांगी. उसके बाद जब बबलू ने शंकर यादव से आइसक्रीम के पैसे मांगे तो वह भड़क उठा और विवाद करने लगा. इस दौरान शंकर ने धमकी दी कि वह चिल्लाकर आइसक्रीम नहीं बचेगा, अगर उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो जान से मार देगा.

वहीं शंकर की धमकी के बाद भी बबलू ने आवाज देकर फिर से आइसक्रीम बेचने लगा और अपने पैसे की डिमांड की. इस दौरान शंकर भड़क गया और घर से धारदार हथियार लाकर बबलू पर कई वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद सिर को लेकर गया और घर के चूल्हे में जलाने की कोशिश की. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img