03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में सियासी उलटफेर, कांग्रेस में शामिल हुए 3 पूर्व विधायक

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत ,उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है.

आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए खास रहा है. राज्य के 6 बड़े चेहरों ने कांग्रेस ज्वाइन की है. भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं.

कांग्रेस का कहना है कि आज भाजपा नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से राज्य में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं. भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है. कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य के भीतर सरकार बनाने जा रही है.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार स्नेहा मिल रहा है, इसीलिए आज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. उन्होंने कहा जिस तरह भाजपा की नीतियों से जनता का मोह भंग हो रहा है उसे देखते हुए अब भाजपा के नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है. उनका विश्वास कांग्रेस पार्टी की रीतियों और नीतियों में बढ़ गया है. इसलिए इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है.

पार्टी ने आज सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत किया. उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है. यह भाजपा के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की पहली खेप है. आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के और भी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं.

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img