03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट का खुलासा, पुलिस चौकी पर भी गिरी गाज

एफएनएन, ऋषिकेश: देहरादून के ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसीनो गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में देर रात छापेमारी कर बड़ी संख्या में लोगों जुआ खेलते हुए पकड़ा. पुलिस ने मौके से कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य जिलों और राज्यों के लोग भी शामिल हैं. इस पूरे मामले पर एसएसपी देहरादून ने लापरवाही पर आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री और नकदी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3356 कैसीनो क्वाइन (टिक्की), 1 लाख 37 हजार 600 रुपए नकद और विभिन्न ब्रांड की 9 शराब की बोतलें बरामद की गईं. यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि जुआ पार्टी बड़े पैमाने पर और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही थी. मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली ऋषिकेश में उनके खिलाफ धारा 123/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 और आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं.

होटल मालिक फरार: पुलिस के मुताबिक, जिस होटल में यह अवैध जुआ पार्टी संचालित हो रही थी, उसकी पहचान हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग के रूप में हुई है. पुलिस ने कार्रवाई के बाद होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है. हालांकि होटल का मालिक छापेमारी के दौरान फरार होने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार ठिकानों पर दबिश दे रही है.

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

पूरी चौकी सस्पेंड: इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात स्थानीय पुलिस की लापरवाही का सामने आया है. एसएसपी देहरादून ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.

एसएसपी को मिली शिकायत: दरअसल, इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत एक गोपनीय सूचना से हुई थी जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई थी. सूचना में बताया गया था कि ऋषिकेश क्षेत्र में एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है. जहां बाहरी राज्यों से भी लोग शामिल होते हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी को अंजाम दिया गया. पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न केवल एक बड़े जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया बल्कि ये भी इस मामले के बाद साफ हुआ है कि ऋर्षिकेश में बाहरी राज्य से आएं लोग अवैध गतिविधि में शामिल हो रहे हैं.

कई राज्यों के लोग शामिल: गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दिल्ली, मेरठ, नोएडा और हरियाणा जैसे स्थानों के लोग भी शामिल हैं. इनमें पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल हैं, जो इस जुआ पार्टी में सक्रिय रूप से भाग ले रही थीं. दून पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपने अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img