03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किश्तवाड़ में भूस्खलन, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

एफएनएन, किश्तवाड़ : किश्तवाड़ के डांगडरो एचआरटी प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन में प्रोजेक्ट वाहन दबने से दो लोगों की मौत हो गई। राहत-बचाव अभियान जारी है और कुछ लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन उस समय हुआ जब प्रोजेक्ट साइट पर एक वाहन मौजूद था। अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेड क्रॉस सोसायटी किश्तवाड़ यूनिट के अनुसार अब तक मलबे से दो शव बरामद किए जा चुके हैं।
मृतकों की पहचान डोडा निवासी शहनवाज अहमद और किश्तवाड़ जिले के पालमार निवासी निशात अहमद के रूप में हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन के बाद अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर बचाव और तलाशी अभियान लगातार जारी है और टीमों द्वारा अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img