03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने पुलिस पर लगाए कई आरोप, सुसाइड की दी धमकी

एफएनएन, हल्द्वानी : व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने एक कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्होंने सुसाइड की धमकी दी है।

व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 25 मिनट 20 सेकेंड तक फेसबुक लाइव आकर खुदकुशी की धमकी दे डाली। इसके बाद वह काठगोदाम के शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है।

फेसबुक लाइव पर ज्योति अधिकारी ने कहा कि उनका लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने एक महिला व्लॉगर और एक कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहले ही तहरीर दी लेकिन पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। बाद में इन्हीं दोनों लोगों की तहरीर पर उनके और उनके पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्राथमिकी पुलिस ने उनके खिलाफ की हैं। उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। बेटे की बोर्ड परीक्षाएं हैं और वह दहशत में है। पुलिस लगातार उनके घर पहुंच रही है। बेल बजने पर परिवार डर जा रहा है। खुलेआम उनके चरित्र का हनन किया जा रहा है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

ज्योति अधिकारी को शीतलामाता मंदिर के जंगल से बेहोशी की हालत में पुलिस ने ढूंढा है। निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां हालत सही है। मामले की जांच की जा रही है

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img