03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोशल मीडिया बना सहारा: फेसबुक मैसेज से बची बंधक बने परिवार की जान

एफएनएन, कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को करीब एक महीने तक बंधक रखा. आरोपियों ने परिवार को अलग-अलग होटलों और बाद में एक बंद फ्लैट में रखा था. उन्हें लगातार डराया-धमकाया गया.

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर पीड़ित परिवार को मुक्त कराया. पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

बहाने से बुलाया कानपुर : शाहजहांपुर के रहने वाले ओम गुप्ता और उनकी पत्नी दिव्या को जमीन के काम के बहाने विजय नगर बुलाया गया था. दिव्या के माता-पिता की मौत के बाद उनके पास करीब दो करोड़ रुपये की पुश्तैनी जमीन थी.

प्रॉपर्टी डीलर ने धोखे से पहले ही उनके बैंक की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए थे और बाद में जमीन अपने नाम कराने के लिए पूरे परिवार को बंधक बना लिया. आरोपियों ने परिवार को कल्याणपुर के मार्स एन्क्लेव के एक फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया.

मैसेज मिलते ही परिजनों ने कानपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्लैट का ताला तोड़कर दंपती और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला. मुक्त होने के बाद परिवार ने थाने पहुंचकर प्रॉपर्टी डीलर, एक कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दंपती को कराया मुक्त : एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक दंपती को सिंहपुर चौराहे के पास बंधक बनाकर रखा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दिव्या, ओम गुप्ता और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को मुक्त कराया.

प्रारंभिक जांच में आरोपी दीपक गंगवार और पीड़ितों के बीच जमीन के एग्रीमेंट और लेनदेन की बात सामने आई है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img