03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत, अमौसी में उतरे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वजह से बाल बाल बच गए. लखनऊ के लॉ मेटेरियल कॉलेज हेलीपैड से उनके हेलिकॉप्टर ने जब उड़ान भरी तो अगले कुछ मिनट में ही हेलीकॉप्टर धुएं से भर गया. तत्काल पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे. वह थोड़ी देर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. थोड़ी देर बाद वह हेलीकॉप्टर से कौशांबी पहुंच गए. वहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मीडिया टीम की ओर से अधिकृत तौर पर यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है. केशव मौर्य सुबह करीब 11:30 बजे ला मार्टस हेलीपैड से कौशाम्बी जा रहे थे. खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैन्डिग करनी पडी. पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया. तकनीकी खराबी अगले दो से तीन मिनट में ही आ गई थी जिसके बाद तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट से अनुमति लेकर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई.

केशव प्रसाद मौर्य की मीडिया टीम की ओर से बताया गया है कि मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं. वह कौशांबी पहुंच गए हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. इसके बाद सभी सरकारी हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी इसके बावजूद यह घटना हो गई.

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img