03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युद्ध के कारण दुबई में फंसे यूपी के 5 लोग, घर वापसी की राह देख रहे परिवार

एफएनएन, चंदौली:  डीडीयू नगर निवासी व्यवसायी अजय जैन का पांच सदस्यीय परिवार मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुबई में फंस गया है. परिवार के सदस्य वर्तमान में दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं और भारत सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, अजय जैन की पत्नी, दो बेटे, बहू और बेटे के साले समेत कुल पांच लोग तीन दिन पहले प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई गए थे. यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास स्थित एक होटल में रुका हुआ है. उनकी भारत वापसी की उड़ान निर्धारित थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति के चलते उड़ान रद्द कर दी गई. इस कारण परिवार वहीं फंस गया और अब वापस नहीं लौट पा रहा है.

परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क में हैं. हालांकि, युद्ध के हालात को देखते हुए सभी चिंतित हैं. भारत में परिजन अपने बेटे-बहू और अन्य सदस्यों की सकुशल वापसी को लेकर परेशान हैं. परिवार के मुखिया अजय जैन ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर अपने परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है.

जैन परिवार को उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उनके परिजन शीघ्र ही सुरक्षित भारत लौट सकेंगे. फिलहाल परिवार दुबई के होटल में सुरक्षित है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अनिश्चितता बनी हुई है. परिजन लगातार सरकार से संपर्क में हैं और जल्द सकारात्मक पहल की आशा कर रहे हैं.

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img