Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम ने कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर की बैठक, 34 कार्यों...

सीएम ने कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर की बैठक, 34 कार्यों का शिलान्यास

एफएनएन, हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय  बैठक की।

कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया। 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थायी प्रकृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।

शिलान्यास किए गए कार्य
1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़
2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़
3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़
4. श्रद्धालु सुविधाए एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments