Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaशादी की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच अर्थियां

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच अर्थियां

एफएनएन, सोनीपत: सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं. शादी समारोह से लौट रहे सात दोस्तों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घडवाल-भावड रोड पर हुआ हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक HR 98 B 9988 नंबर की स्कॉर्पियो घडवाल से भावड रोड पर अचानक अनबैलेंस हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी. गाड़ी में सात युवक सवार थे. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

पांच युवकों की मौके पर मौत: हादसे में गोलू (गांव घुसकानी), अकुश पुत्र जयपाल, दीपक, सागर और साहिल पुत्र सतबीर (सभी गांव खिडवाली) की मौके पर ही मौत हो गई. सभी की उम्र 25 से 28 साल के बीच बताई जा रही है. गोलू शादीशुदा था, जबकि बाकी चार अविवाहित थे. एक साथ पांच युवाओं की मौत से गांव खिडवाली और घुसकानी में शोक का माहौल है. मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है.

पुलिस कर रही हादसे की जांच: वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सोनीपत पुलिस के इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया, “ये सभी युवक रोहतक के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और गांव भावड में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. गांव गढ़वाल के पास इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. पांच युवकों की मौके पर मौत हुई है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.”

चश्मदीद ने बताया मंजर: घटना के चश्मदीद युवक सन्नी ने बताया, “हमने जोरदार धमाका सुना. जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी. अंदर फंसे युवकों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हादसा बहुत भयानक था.” इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है. गांवों में शोक का माहौल है और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments