एफएनएन, नानकमत्ता : गारंटी व आजीविका रोजगार योजना मिशन के जिला कार्यक्रम में पहुंचीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो को जी राम जी योजनाओं की जानकारी दी।
अपने सम्बोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनरेगा का नाम बदलकर , जी राम जी नाम देकर इस योजना को विकासित भारत में ग्रामीण क्षेत्र की जनता को विकासित करने के लिये और प्रभावी बनाने का काम किया है।
इसके तहत काम करने वाले ग्रामीणों को 125 दिन का गारंटी से रोजगार मिलेगा और गांव का विकास होगा। कहा, जी राम जी योजना में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सहमति है। दस प्रतिशत राज्य सरकार ख़र्च करेगी, और 90 फीसद केन्द्र सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि देश विकासित हो।
कहा, हमारा प्रदेश और देश विकास की ओर तेजी से बड़ रहा है। मोदी की सोच विकास से देश को तेजी से आगे लेकर जा रही है और कांग्रेस को यहा पच नहीं रहा है।
जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक कार्यक्रम के संयोजक प्रेम सिंह राणा ने भी जीराम जी योजनाओं की जानकारी दी।
इससे पूर्व मंत्री रेखा आर्य ने दीप प्रज्वलित किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, सितारगंज ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिह टुरना, सितारगंज नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जनजाति मोर्चा की लीलावती राणा आदि मौजूद थे।






