03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘बॉर्डर-2’ में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, केस दर्ज करने की मांग

एफएनएन, मेरठ : मेरठ के परतापुर थाने में बहुजन जनता दल खोड़ावल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावल ने फिल्म के कलाकार, निर्माता जेपी दत्ता व अन्य और निर्देशक अनुराग सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

सन्नी देओल की नई फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को जहां देशभर में धमाकेदार ओपनिंग मिली है। वहीं ये विवादों में भी घिरती दिख रही है। फिल्म में कथित तौर पर जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर बहुजन जनता दल खोड़ावल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावल ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

रविवार को परतापुर थाने में तहरीर देते हुए खोड़ावल ने आरोप लगाया कि फिल्म में लगभग 27 मिनट 37 सेकेंड तक सैनिकों के बीच बातचीत के दौरान लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में विशेष रूप से एक ऐसे दृश्य का उल्लेख किया गया है, जहां एक कलाकार को जूता पॉलिश करते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान दूसरे कलाकार द्वारा अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

आरोप है कि यह संवाद जानबूझकर फिल्म में शामिल किया गया है, जो दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाता है और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देता है। खोड़ावल ने कहा कि इस तरह के संवाद सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं और तनाव का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, जेपी दत्ता, निधि दत्ता और वो कलाकार जिन्होंने आपत्तिजनक भाषा में बात की, उन पर एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img