एफएनएन, देहरादून :हाल ही में श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया था। अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने का फैसला लिया है।
बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के अलावा बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। बीकेटीसी की ओर से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।








