03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, चालक गंभीर घायल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में आज यानी शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ है। यहां बदरीनाथ हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी है। घटना में कार चालक घायल हुआ है। बताया गया कि कार सवार ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा पुलिस लाइन के पास हुई है। जहां एक कार (संख्या UK07 FK 5694) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। घटना में चालक कार के अंदर फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने चालक को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला।

आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना में घायल चालक की पहचान राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी चमोली के रूप में हुई है। फिलहाल, घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img