03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आंदोलन दबाने से खफा कांग्रेसजनों ने किच्छा में फूंका मोदी सरकार का पुतला

Spread the love
  • विशाल धरना देकर किया घंटों जोरदार प्रदर्शन
  • भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताया, करारे प्रहार 

एफएनएऩ, किच्छाः नवीन मंडी स्थल किच्छा में नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए धरना देकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच पुतला भी फूंक दिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर कांग्रेसजनों और किसान मजदूरों की विशाल सभा भी हुई। इस  मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार ने कृषि अध्यादेशों के रूप में किसानों पर काले कानून लादने का काम किया है और अन्नदाता से शांतिपूर्वक अपनी बात कहने का हक तक छीन लिया है, वह शर्मनाक है। पूरे देश के किसानों ने पूंजीपतियों की पिछलग्गू सरकार को जगाने के लिए दिल्ली कूच किया है लेकिन सरकार किसानों से बर्बर बर्ताव कर उनके ऐतिहासिक आंदोलन को कुचलने की साजिशें रच रही है।
आरोप लगाया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा धान की सरकारी खरीद का मूल्य सप्ताह भर में चुकता कर देने का वायदा भी हवा हवाई ही साबित हुआ है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी के बीच मोदी सरकार का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज,  बंटी पपनैजा, संगठन महामंत्री फ़िरदौस सलमानी, वार्ड सभासद दानिश मलिक, जितेंद्र सिंह संधू, नवीन शर्मा, रिजवान अंसारी, सैम मियां, तिरलोक सिंह, राजवीर सिंह सैकड़ों कांग्रेसी और किसान-मजदूर शामिल हुए।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img