03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में एमएलसी की 11 सीटों पर छह घंटे में 38.29% पोलिंग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

स्नातक कोटे की पांच और शिक्षक कोटे की छह सीटों पर पड़ रहे हैं वोट

एफएनएन, लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक खंड की 5 और शिक्षक कोटे की छह सीटों के लिए आज यानी मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक सभी 11 सीटों पर 38.29% वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव में 199 प्रत्याशी मैदान में हैं। 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी, इसी दिन परिणाम आएगा। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि देश के जिन 6 राज्यों में विधान परिषद मौजूद है, वहां शिक्षक और स्नातक के कोटे की भी सीटें रिजर्व हैं।

हरदोई में शादी का मंडप छोड़ वोट डालने आई नववधू 

हरदोई में मतदाता जागरुकता का एक अच्छा उदाहरण देखने को मिला। यहां कछौना के मतदान केंद्र पर एक नववधू प्रीति अवस्थी शादी के मंडप से उठकर मतदान करने के लिए पहुंची। विदाई से पहले प्रीति ने मतदान किया। प्रीति ने कहा कि मतदान करना सबका अधिकार एवं दायित्व है, जिसे बखूबी निभाना चाहिए।

फर्रूखाबाद में फर्जी वोटर पकड़ा गया
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद ब्लॉक में पुलिस ने एक फर्जी वोटर को पकड़ा है। आरोपी ने एक शिक्षक पर वोटिंग के लिए भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

बसपा चुनाव से किनारे, मेरठ में सर्वाधिक प्रत्याशी

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत 199 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि इस चुनाव से बसपा ने खुद अलग कर लिया है। सबसे अधिक मेरठ स्नातक सीट पर 30 उम्मीदवार हैं। जबकि सबसे कम 11 उम्मीदवार लखनऊ खंड निर्वाचन क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेश के कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव को छोड़कर समस्त 72 जनपदों में मतदान हो रहा।

स्नातक मतदाता घटे तो शिक्षक मतदाता बढ़े
2014 में हुए चुनाव की तुलना में इस बार स्नातक मतदाताओं की संख्या कम हो गई है, वहीं शिक्षक मतदाता दोगुने हो गए हैं। 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12,69,817 मतदाता अपना मत 1,808 मतदान स्थलों पर जबकि 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 2,06,335 मतदाता 8,13 मतदान स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 5 स्नातक सीट पर 114 तथा 6 शिक्षक सीट पर 85 उम्मीदवार हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img