03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाई ने बहन की लूटी अस्मत, मां और मामा ने नवजात की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Spread the love

एफएनएन, कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है। जिस भाई को बहन की रक्षा करनी थी, वही हैवान बन बैठा। चचेरे भाई ने अपनी ही बहन की अस्मत लूटी, और जब सच्चाई सामने आई तो परिवार ने समाज की इज्जत बचाने के नाम पर नवजात की जान ले ली।

घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 19 वर्षीय युवती को उसके ही चचेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया। महीनों तक यह घिनौनी करतूत चलती रही, और जब युवती गर्भवती हुई तो परिवार ने इसे छिपाने की पूरी कोशिश की। मां-बाप ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताकर डॉक्टर के पास जाने से भी मना कर दिया। 16 अक्टूबर को युवती के घर में अचानक प्रसव हो गया और एक नवजात ने जन्म लिया। जैसे ही यह खबर फैली, परिवार में अफरा-तफरी मच गई। समाज की इज्जत बचाने के नाम पर मां और मामा ने नवजात की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।

जब युवती के भाई को हकीकत का पता चला तो उसने सरायअकिल थाने में चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। कुछ ही देर में तालाब से नवजात का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि नवजात की गला दबाकर हत्या की गई थी। फिलहाल सभी आरोपी चचेरा भाई, मां और मामा फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img