03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पाई गई, पीछा करते पहुंचे पति ने रंगे हाथों पकड़ा

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने बड़ा कारनामा किया है। उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में पाई गई। आरोप है कि पत्नी पर शक के चलते पति ने उसका पीछा किया। तभी उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती में से सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है। आरोप है कि पत्नी का उसके प्रति प्रेम कम होता जा रहा था। वह अपने पति से दूरियां रखने लगी थी। ऐसे में पति को शक होने के चलते उसने बीवी पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच एक दिन पत्नी घर से किसी काम का बहाना बनाकर बाहर निकली। तभी पति भी उसके पीछे-पीछे निकल गया।

आरोप है कि महिला थाना मुनि की रेती अंतर्गत तपोवन के एक होटल के अंदर चली गई। जहां उसका प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने होटल में कमरा बुक किया था। तभी पति पीछे से पहुंच गया और पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस ने पत्नी को उसके पति के हवाले किया। लेकिन महिला अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

इसके बाद नाराज पति ने थाना मुनि की रेती पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि विवाहिता का पति गुरुग्राम की कंपनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img