03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिशन दक्षिण विजयः हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का भव्य रोड शो

Spread the love
  • सड़कों पर उमड़ पड़ी समर्थकों की भारी भीड़, शाह गद्गद, भाग्य लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की

एफएनएन, हैदराबादः गृह मंत्री अमित शाह के भव्य रोड शो के मिनट- टू-मिनट अपडेट्स, जानिए कब क्या हुआ?

12.11 बजे-

गृह मंत्री अमित शाह का काफिला हैदराबाद में चारमीनार के पास पहुंच चुका है। हैदराबाद में रोड शो में भारी भीड़ देखकर शाह गद्गद हैं। रविवार को  हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है।

12.24 बजे-

शाह ने हैदराबाद के श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। यह प्रसिद्ध मंदिर चारमीनार से बिल्कुल सटा हुआ है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

12.31 बजे-

गृह मंत्री शाह मंदिर परिसर से सिकंदराबाद के लिए निकल चुके हैं। अब उनका रोड शुरू होगा। करीब आधे के सफर के बाद शाह रोड शो के स्टार्टिंग प्वाइंट पर पहुंचेंगे। उनका यह रोड शो करीब एक घंटा चलेगा।

1.05 बजे-

शाह हैदराबाद के सिकंदराबाद पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने अपना रोड शो शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाह खुली गाड़ी में खड़े हाथ हिलाकर उनका उत्साह बढ़ाते और अभिवादन करते चल रहे थे।

निकाय चुनाव है या वजीर-ए-आज़म का इलैक्शनःओवैसी

उधर, बीजेपी और एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। बीजेपी ने हैदराबाद निकाय चुनाव के प्रचार के वास्ते गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं को भी मैदान में उतार रखा है। ओवैसी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव में प्रचार करने के लिए अब सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बच गए हैं। चुनावी रैली को संबोधित करते हुुए ओवैसी ने कहा, “हैदराबाद का चुनाव भाजपा नेता इस तरह से लड़ रहे हैं जैसे कि हैदराबाद के लोग नया वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) चुनने जा रहे हैं। किसी ने मुझे जिन्ना कहा… कुछ और लोग बकवास और झूठ कह रहे हैं।”

 

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img