03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले दो नाबालिग दबोचे

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग के केस में बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है. दिशा पाटनी के घर पर बीते हफ्ते फायरिंग की घटना हुई थी. शूटरों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थीं. गोली चलाने वाले दो आरोपी बीते बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए थे.

सोशल मीडिया के जरिए भर्ती

दिशा पाटनी के घर पर गोली चलाने वाले दो नाबालिग आरोपियों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक, दोनों शूटर्स को सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया गया था. इस पूरी घटना को अंजाम दिलाने में कुख्यात गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया है.

दो शूटर मारे गए

पुलिस की ओर से आरोपियों तक पहुंचने के लिए 2 हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे. इसके बाद घटना में शामिल अरुण और रविंद्र नाम के दो शूटर यूपी के गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर में मारे गए. पुलिस टीम को देखते ही दोनों फायरिंग करने लगे जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई.

रोहित गोदारा ने यूपी पुलिस को दी धमकी

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में शूटर्स के एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा बौखला गया है. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को धमकी दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गैंगस्टर ने लिखा कि “हमारे जो दो शूटर्स मारे गए, हम इसका बदला लेंगे. ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है. ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं. गैंगस्टर गोदरा ने कहा कि वो ऐसा काम कर सकते हैं, जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img