03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिवसेना (UBT)-मनसे गठबंधन पर मंथन, उद्धव-राज की अहम बैठक

एफएनएन, मुंबई: उद्धव का राज के घर जाना राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच सुलह का एक और मजबूत संकेत देता है। कभी बिछड़े रहे इन चचेरे भाइयों के बीच यह कम से कम चौथी ऐसे बातचीत या मुलाकात है, जो सार्वजनिक रूप से सामने आई है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ठाकरे परिवार ने उनसे मुलाकात की। दोनों दलों के प्रमुखों और उनके नेताओं के बीच राज ठाकरे के आवास ‘शिवतीर्थ’ पर बैठक चल रही है। दोनों चचेरे भाइयों के बीच यह दूसरी सार्वजनिक मुलाकात है। इससे पहले उद्धव गणेश उत्सव के अवसर पर शिवतीर्थ गए थे।

राज पिछले महीने ‘मातोश्री’ गए थे
महाराष्ट्र सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूले और राज्य में हिंदी थोपने संबंधी अपने विवादास्पद सरकारी आदेशों को वापस लेने के बाद दोनों ने 5 जुलाई को एक मंच साझा किया था। राज पिछले जुलाई में ही उद्धव को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बांद्रा स्थित ‘मातोश्री’ गए थे।
बीएमसी चुनाव में भाजपा से मुकाबले की तैयारी?
हालांकि, अब तक उद्धव और राज की पार्टियों के बीच किसी भी तरह के गठबंधन का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों पार्टियों ने संकेत दिए हैं कि वे स्थानीय निकाय चुनावों में साथ आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो इनका मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा होगी। ऐसे तो राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच अच्छे रिश्ते माने जाते हैं, लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि महाराष्ट्र की राजनीति आने वाले समय में किस ओर घुमती है।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img