03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़: रांची में संदिग्ध आतंकी समेत 8 गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांछित आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी अजहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के साथ झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बता दें कि 12 स्थानों पर छापेमारी हो रही है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बड़े आतंकी हमले की तैयारी में थे ये आतंकी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली से आतंकी आफताब गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। तो वहीं रांची से एक संदिग्ध दानिश उर्फ अजहर डिटेन किया गया। कई और जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है। ये सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। देशभर में 12 से ज्यादा जगहों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापेमारी जारी है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img