Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeMpस्कूल में शिक्षक ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की घिनौनी...

स्कूल में शिक्षक ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत

एफएनएन, मध्यप्रदेश: शिक्षक दिवस के दिन जहां देशभर में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया गया, वहीं मध्यप्रदेश के धार जिले से इस रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टांडा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी और घिनौनी हरकत की। घटना की जानकारी बच्ची ने अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद परिजनों ने टांडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

घटना के बाद शुक्रवार देर रात टांडा क्षेत्र की आक्रोशित महिलाएं थाने पहुंचीं और आरोपी शिक्षक को उनके हवाले करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं और कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं, लेकिन स्कूल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

पुलिस की कार्रवाई

कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments