03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भराड़ीसैंण विधानसभा के मॉनसून सत्र में हंगामा : सदन के अंदर सचिव के टेबल, माइक और टेबलेट को तोड़ दिया गया

Spread the love

एफएनएन, भराड़ीसैंण: उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू हो गया है. विधानसभा के चार दिवसीय मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है. उत्तराखंड मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेताओं का हंगामा शुरू हो गया. विपक्षी विधायक वेल तक पहुंचे. इसके साथ ही इन चार दिनों के लिए भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू की गई है. इसका अर्थ ये हुआ कि 19 अगस्त से सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम 5 बजे तक धारा 163 प्रभावी रहेगी. भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से 5 किलोमीटर रेडियस में प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है.

सीएम के माइक का कनेक्शन टूटा मिला

प्रश्न काल का समय समाप्त. हंगामे के बीच अब मुख्यमंत्री की एंट्री. सदन में पहुंचे मुख्यमंत्री. हंगामे के बीच अब नियम 300 की सूचनाओं पर चर्चा शुरू. कांग्रेस का सदन के अंदर कांग्रेस का हंगामा. मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल के बीच चर्चा. संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाया सदन के अपमान का आरोप. सुबोध उनियाल ने की विपक्ष के विधायकों को दिन भर की कार्यवाही से निलंबित करने की मांग. मुख्यमंत्री बोलने के लिए उठे लेकिन उनके माइक कनेक्शन टूटा हुआ है. मुख्यमंत्री को पहली बार इतिहास में दूसरी सीट पर जाकर बोलना पड़ रहा है. पूर्व विधायक मुन्नी देवी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री.

विपक्ष ने की नैनीताल DM, SSP की बर्खास्तगी की मांग

विपक्षी विधायकों ने सदन में फाड़े पर्चे. सदन एक बार फिर से स्थगित. विपक्ष के विधायकों की मांग, सदन में नेता प्रतिपक्ष को दिया जाए सम्मान. नैनीताल DM, SSP की बर्खास्तगी की मांग. सदन के अंदर गूंज रहे हैं नारे.

गैरसैण, भराड़ीसैंण मासूम सत्र का पहला दिन. सदन में एक बार फिर से हंगामा शुरू. विपक्ष के विधायकों ने एक माइक तोड़ा. सचिव का टेबल गिराया, टैबलेट तोड़ा गया. कई बार सदन स्थगित होने के बाद भी नहीं चल पाया सदन. सदन में स्पीकर और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस.

नियम 310 में कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग

सदन में कांग्रेस ने नहीं चलने दिया प्रश्न काल. नियम 310 में कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग. वेल में उतरे कांग्रेस के सभी विधायक. तीन बार बढ़ाया गया स्थगन का समय.

विपक्ष के हंगामे के कारण सदन 12:30 बजे तक स्थगित

सदन में कांग्रेस हंगामा, सदन 12:30 बजे तक स्थगित

आपदा और कानून के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

उत्तराखंड के गैरसैंण, भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में मंगलवार 19 अगस्त से उत्तराखंड मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है. सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने आपदा और कानून के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया. विपक्षी विधायक वेल तक पहुंच गए.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img