03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रबड़ फैक्ट्री जंगल में 21 दिन बाद फिर मिली बाघिन की लोकेशन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

डीएफओ बोले-45 सीसीटीवी कैमरे, 5 पिंजड़े लगे हैं, अबकी जरूर होगी ट्रेंक्युलाइज

मीरगंज/बरेली। पिछले कई महीनों से फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री जंगल में चहलक़दमी कर रही बाघिन की फुटेज 21 दिन के बाद फिर कैमरों में कैद हुईं है। सटीक लोकेशन मिलने पर डीएफओ भरतलाल ने बाघिन को पकड़ने के लिए ऐक्सपर्ट्स की टीम बुलवाने की बात कही है।
रबर फैक्ट्री के जंगल मे पिछले आठ महीने से भी अधिक समय से घूम रही बाघिन वन विभाग टीम के साथ लुकाछुपी का खेल खेल रही है। इस अवधि में वह 15 से 20 दिन तक गायब रहने के बाद अचानक दिख जाती रही है। इस बार भी उसकी लोकेशन चार नबम्बर से ट्रेस नहीं हो पा रही थी।जिससे वन विभाग की फील्ड टीम ही नहीं, बल्कि विभागीय आला अफसर भी परेशान थे। टीम से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नबम्बर को करीब सुबह छह बजे कोयला प्लांट और मंदिर के बीच में मौजूद चूने वाली कोठी के पास लगे कैमरे में बाघिन की फुटेज कैद हुईं है।21 दिन के बाद बाघिन एक बार फिर दिखने से बन विभाग की टीम में उत्साह है। पिछले कई महीने से वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट्स बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने की योजना बना रहे हैं लेकिन चालाक बाघिन के सामने वन विभाग की सभी योजनायें फेल होती नजर आयी हैं। 45 से अधिक कैमरे और करीब पांच पिंजड़े बाघिन को घेरने के लिए लगाए गए हैं।कुछ शिकार बाघिन को फांसने के लिए खुले में भी बांधे गए हैं। डीएफओ भरतलाल के मुताबिक 21 दिन के बाद बाघिन एक बार फिर सामने आई है।लगातार सटीक लोकेशन मिलती रही तो हर हाल में बाघिन को इस बार ट्रेंक्युलाइज कर लिया जायेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img