03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के रेहड़ी वाले की हिमाचल में हादसे में मौत, सात रिश्तेदार घायल

Spread the love
  • खबर गाँव पहुंची तो मचा कोहराम, सोलन दौड़ गए परिवार वाले

एफएनएन, मीरगंज, बरेली : हिमाचल प्रदेश के सोलन में ट्रक से भिड़ंत में पिकअप सवार थाना शेरगढ़ के गाँव जियानगला के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी, बेटी-दामाद समेत सात अन्य करीबी रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए हैं। मनहूस खबर जियानगला पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार बाले सोलन दौड़ गए हैं।

जानकारी मिली है कि बरेली जिले के थाना शेरगढ़ के गांव जियानगला निवासी तेजराम और उनके सात करीबी रिश्तेदारों को ले जा रही पिकअप की बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के सोलन में हाईवे पर घने कोहरे के बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तेजराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सातों रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर सभी सातों घायलों को सोलन के अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मौत की खबर मिलने पर तेजराम के परिवार में कोहराम मच गया है।

सोलन में छोले-भटूरे की रेहड़ियां लगाते थे

बता दें कि थाना शेरगढ़ के गाँव जियानगला निवासी 50 वर्षीय तेजराम पिछले 20 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में छोले भटूरे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कुछ साल पहले दोनों बेटी-दामाद और कई अन्य करीबी रिश्तेदार
भी उन्हीं के साथ सोलन जाकर छोले भटूरे की रेहड़ियां लगाने लगे थे ।

गांव में बेकारी का टाइम काटकर सोलन जा रहे थे

लाकडाउन में कई महीने गांव में बिताने के बाद मंगलवार दोपहर किराये की पिकअप से ये सभी आठों लोग हिमाचल प्रदेश को रवाना  हुए थे। जैसे ही पिकअप बुधवार सुवह 4 बजे घने कोहरे में हिमाचल के सोलन जिले में नालागढ़ हाइवे पर बद्दी औधोगिक क्षेत्र में पहुँची, तभी सामने से आ रहे 10 टायरा तेज रफ्तार ट्रक से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिडन्त हो गई । हादसे में पिकअप में आगे बैठे तेजराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे बेटी दामाद और पांच अन्य रिस्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में  राजो देवी पत्नी देवेन्द्र निवासी ग्राम कुतकपुर मीरगंज,कन्या देवी पत्नी गुड्डू निवासी वीरपुर बकैनिया शाही, तेजपाल पुत्र रामपाल,तेजपाल पुत्र लौकी राम और तेजराम की पत्नी और बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये । घटना के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गये । घटना के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। तेजराम की मौत की मनहूस खबर जियानगला पहुंचते ही उसके परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वाले तेजराम का शव लाने और घायलों की.खैर-खबर लेने सोलन की तरफ दौड़ गए हैं।

Hot this week

Haldwani में आज गरजेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani हल्द्वानी में आज कांग्रेस के...

Almora के युवा का दावा : तैयार किया भारत का पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 12 मिनट में तय होगी 40 मिनट की दूरी

एफएनएन, देहरादून/अल्मोड़ा : almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा...

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Topics

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Devprayag-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, एक बच्चा घायल

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img