03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में फिर पकड़ा गया हुक्का वार

एफएनएन, बरेली : ग्रीन चिली रेस्टोरेंट एक बार फिर चर्चा में है। यहां पुलिस ने एक बार फिर हुक्का बार पकड़ा है। मौके से 12 लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही दो हुक्के भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि बरेली में हुक्का बार स्टेटस सिंबल बन गया है। युवा यहां महफिल में धुआं उड़ाते देखे जा सकते हैं। अभी पिछले दिनों ही ब्लू बेरी रेस्टोरेंट और ग्रीन चिली में भी हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद हुक्का बार का संचालन जारी रहा। आज किसी ने अधिकारियों को सूचना दी कि ग्रीन चिली में हुक्का बार चल रहा है। इस सूचना पर प्रेम नगर पुलिस ने डीडी पुरम में ग्रीन चिली रेस्टोरेंट पर छापा मारा। हुक्के का आनंद ले रहे युवा में इससे अफरा- तफरी मच गई। पुलिस ने यहां से 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन सभी को प्रेम नगर थाने लाया गया। देर रात तक युवाओं की टोली छुड़ाने के लिए उनके परिवार वाले जोर- आजमाइश में लगे थे।

Hot this week

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img