03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदमाशों ने नाबालिग लड़की को किया आग के हवाले, अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया

एफएनएन, भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर छात्रा आत्मदाह त्रासदी के बाद पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को आग के हवाले कर दिया. लड़की को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है. उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए.

नीमापारा के बलंगा पुलिस सीमा के अंतर्गत बयाबर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां तीन अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को आग लगा दी. लड़की के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से झुलस गए. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पिपिली अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने एक दोस्त के घर जा रही थी तभी अचानक तीन युवक उसके पास आए. पीड़िता उनके इरादों को सझम इससे पहले अचानक उसे आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. सूत्रों ने बताया कि उसकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में आग बुझाई और उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया.

सूचना मिलने पर बलंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू की. घटना की कड़ी निंदा करते हुए उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने कहा कि पुलिस को अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि बलंगा में कुछ बदमाशों ने एक 15 साल की लड़की को सड़क पर आग लगा दी.’

लड़की को भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा, ‘पुलिस प्रशासन को अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है.

बता दें कि हाल में ओडिशा के बालासोर जिले में एक छात्रा ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसकी शिकायत कई अधिकारियों से की. सुनवाई नहीं होने पर परेशान होकर आत्मदाह कर ली. ये मामला तूल पकड़ लिया. प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया. बाद में विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी बंद किया.

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img