03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले फैक्ट्री मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले फैक्ट्री मालिक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. अब तक नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित 04 सदस्यों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है.

ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाई बनाने वाला फैक्ट्री मालिक पकड़ा गया: पकड़े गए आरोपी के गिरोह द्वारा नकली दवाइयों को ब्रांडेड मेडिसन कंपनियों के रैपर में पैक कर उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता था. साथ ही आरोपी का संगठित अपराध में शामिल होना पाया गया है. बता दें कि 01 जून को कई प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के रैपर के नकली आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड भारी मात्रा में बरामद हुए थे. इनके साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था. उसके साथ ही एसटीएफ ने नवीन बंसल और आदित्य काला को गिरफ्तार किया था.

डेढ़ महीने से फरार चल रहा था फैक्ट्री मालिक: घटना के बाद फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल ने पूछताछ में बताया था कि वह सहसपुर क्षेत्र में स्थित एक लैब और अन्य फैक्ट्री से नकली दवाइयां तैयार करवाता था. इन दवाइयों को ट्रांसपोर्ट के माध्यम से हरियाणा और राजस्थान आदि स्थानों में भिजवाता था. जिसके बाद एसटीएफ टीम ने आज कम्पनी के मालिक आरोपी देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है.

1 करोड़ से अधिक टैबलेट और 2 लाख कैप्सूल कर चुके थे सप्लाई: एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया है कि-देवी दयाल गुप्ता, नवीन बंसल को भारी मात्रा में नकली दवाइयां अपनी फैक्ट्री और एक लैब से बनवाकर देता था. आरोपी ने साल 2021 से साल 2025 तक लगभग 1 करोड़ 42 लाख 30 हजार टैबलेट्स और लगभग 2 लाख कैप्सूल नवीन बंसल को अवैध तरीके से तैयार कर दिए हैं. यह सभी दवाइयां ब्रांडेड मेडिसन कंपनियों के रैपर में पैक कर नवीन बंसल उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था. साथ ही आरोपी का संगठित अपराध में शामिल होना पाया गया है. -नवनीत भुल्लर, एसएसपी, एसटीएफ-

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img