03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अश्लील वीडियो के जरिए दोस्त की बीवी से महीने भर से कर रहा था रेप

Spread the love
  • विरोध पर परिजनों संग घर में घुसकर पीड़िता को लाठियों से पीटा भी
  • एसएसपी के आदेश पर भी एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है

एफएनएन,बरेली: मुंबई गए युवक की गैरमौजूदगी में करीबी दोस्त उसकी बीवी को घर में अकेले में दबोचकर चाकू की नोंक पर महीने भर तक रेप करता रहा। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल भी करता था। विरोध पर दबंग आरोपी और उसके परिवार वालों ने घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देता साथियों संग भाग गया। इज्जतनगर थाने में तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सप्ताह भर पहले पीड़िता परिजनों के साथ एएसपी से भी मिली थी। एसएसपी के जांच के बाद एफआईआर के आदेश पर भी इज्जतनगर पुलिस दबंग रेपिस्ट और उसके साथियों की गिरफ्तारी तो दूर, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कर पा रही है।

थाना इज्जतनगर की एक विवाहिता ने परिवार वालों के साथ एसएसपी रोहित सजवाण से मिलकर अपना दुखड़ा कह सुनाया। बताया-शौहर महीने भर पहले रोजगार के वास्ते मुंबई चले गए थे। थाना सीबी गंज के बिधौलिया का एक मोटर साइकिल मैकेनिक युवक शौहर के साथ एक-दो मर्तबा उसके घर पर आया था। कुछ दिनों पहले शौहर रोजगार के वास्ते मुंबई चला गये थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में मोटर साइकिल मैकेनिक तकरीबन महीने भर पहले अचानक घर पर आ धमका और अकेला पाकर दबोचते हुए चाकू की नोंक पर रेप भी किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी लगातार दे रहा था।

शौहर मुंबई से लौटे तो दबंग शोहदे से परेशान पीड़िता अपने शौहर के साथ चचिया ससुर के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। लेकिन 11 नवंबर 2020 को जब शौहर काम से बरेली आए थे, आरोपी फिर घर में घुस आया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए एक बार फिर पीड़िता संग बुरा काम किया। आरोप है कि 15 नवंबर 2020 को आरोपी अपने बाप और पांच भाई-बहनों, एक अज्ञात शख्स को लेकर फिर घर पर आ धमका और पीड़िता को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से खूब पीटा। चीख-पुकार पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी धमकियां देते भाग गए। पीड़िता 15 नवंबर को ही थाना इज्जतनगर गई लेकिन पुलिस ने चार घंटे तक उसे बैठाए रखकर भी एफआईआर दर्ज नहीं की। मजबूरन सप्ताह भर पहले पीड़िता परिजनों संग एसएसपी रोहित सजवाण से मिली और पूरा मामला बताते हुए दबंग रेपिस्ट और उसके परिवार वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर फौरन गिरफ्तारी की गुहार लगाई। एसएसपी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी को मामले की जांच कराकर फौरन एफआईआर कराने और गिरफ्तारी के आदेश भी दिए थे। लेकिन, एसएसपी के स्पष्ट आदेश पर भी पुलिस ने गिरफ्तारी तो दूर, एफआईआर तक नहीं लिखी है।

पुलिस मामला छेड़छाड़ का बता रही, आरोपी थाने में 

उधर, थाना प्रभारी ने मामला रेप के बजाय छेड़छाड़ का होने का दावा किया है। बताया-आरोपी इमरान को थाने में बैठा रखा है। जांच के बाद आरोप सही होने पर एफआईआर भी जरूर कराई जाएगी।

 

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img