03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जियो रे बाहुबली..’ गाना लिखने वाले शिवाशक्ति दत्ता का 92 साल की उम्र में निधन हो गया

Spread the love

एफएनएन, हैदराबाद: मशहूर गीतकार, लेखक और ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी के पिता और एस.एस राजामौली के अंकल शिवाशक्ति दत्ता का बीते सोमवार को उनके घर मणिकोंडा (हैदराबाद) में 92 साल की उम्र में निधन हो गया. शिवशक्ति दत्ता अपने कमाल के गीत लेखन से जाने जाते थे. वह संस्कृत के अच्छे जानकर थे. टॉलीवुड में उन्हें खूब सम्मान मिला और उन्होंने कई फिल्मों के गाने लिखे.

उनका जन्म 8 अक्टूबर 1932 को आंध्र प्रदेश (एपी) के राजमुंदरी के पास कोव्वुर में कोडुरी सुब्बाराव के रूप में हुआ था. युवावस्था में उन्हें कला से बहुत लगाव था. उन्होंने जल्दी ही घर छोड़ दिया और मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में पढ़ाई की और फिर लेखन के लिए आंध्र प्रदेश वापस आ गए. उन्होंने कई पत्रिकाओं के लिए कविताएं और लेख लिखने के लिए ‘कमलेश’ उपनाम का इस्तेमाल किया.

दत्ता ने अपने छोटे भाई, अनुभवी पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद (राजामौली के पिता) के साथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया. उन्होंने अपना करियर फिल्म जानकी रामुडु (1988) से शुरू किया, जहां उन्होंने लेखक और गीतकार दोनों के रूप में काम किया. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई कमर्शियल हिट फिल्मों जैसे बाहुबली, आरआरआर, एनटीआर: कथानायकुडु, हनुमान और साईं के लिए यादगार गाने लिखे. उनके लिखे और दर्शकों द्वारा पसंद किए गए कई गाने हैं ममताला थल्ली, धीवरा, साहोरे बाहुबली.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img