03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ढाबे की दीवार गिरने से एक की मौत, 12 से अधिक घायल

एफएनएन, भोपाल : छतरपुर, मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में भारी बारिश के कारण एक दुखद घटना घटी। एक निजी ढाबे की दीवार ढहने से एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया, “भारी बारिश के कारण आज सुबह एक ढाबे की दीवार गिर गई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। 10 लोग घायल हैं, एक की मृत्यु हो चुकी है, और 1-2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।”

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भक्तों से विशेष अपील

बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान भारी भीड़ और लगातार बारिश को देखते हुए, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, लेकिन बारिश और भीड़ के कारण व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से घर पर ही उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह कदम उनकी सुरक्षा और धाम की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Hot this week

Uttarakhand में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में फेरबदल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img