03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार ले रही UCC लागू करने का श्रेय, पहला उल्लंघन करने वाला भी उनका पूर्व MLA: करन माहरा

एफएनएन, देहरादून: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर सहारनपुर की अभिनेत्री से दूसरी शादी से जुड़े मामले पर सियासत तेज है. दोनों के कई वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं 23 जून को भाजपा प्रदेश संगठन ने सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया और 24 जून को पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने पार्टी संगठन को अपना जवाब दिया. उन्होंने इस दौरान खुद को पार्टी का समर्पित सिपाही बताया था. हालांकि पार्टी नेतृत्व उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा व प्रदेश सरकार को घेरा है.

यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर घिरे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भले ही पार्टी में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हो, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि यूसीसी लागू करने वाली धामी सरकार के अपने ही नेता अमर्यादित आचरण कर रहे हैं और यूनिफॉर्म सिविल कोड की धज्जियां उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने का श्रेय तो पुष्कर धामी सरकार ले रही है, परंतु उसका पहला उल्लंघन ही भाजपा के ही पूर्व विधायक द्वारा किया गया.

ऐसे में महिला उत्पीड़न और शोषण में भाजपा नेताओं की संलिप्तता और सरकारी संरक्षण दिया जाना धामी सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार रहा है. माहरा ने आरोप लगाया कि दरअसल भाजपा के नेता ही यूसीसी की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. बता दें कि सुरेश राठौर ने सार्वजनिक रूप से अनामिका से विवाह करने की बात कबूल की थी. अब आने वाले दिनों में कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है. राठौर सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर से दूसरी शादी करने के कारण चर्चा में आए थे.

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img