03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज, युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी जान

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : के कन्नौज जिले में पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद वहां से 20 मीटर दूर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह तीन बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सौरिख थाना इलाके के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी ने लड़के को धमकाया था
लड़की के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया जिले के एरवा कटरा थाना इलाके के ग्राम चिट्ठा में शादी तय कर दी। जिस लड़के से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में क्लीनिक संचालित करता है। देवांशू ने तालग्राम जाकर लड़के को धमकाया और दीप्ति से शादी न करने के लिए कहा।

दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत 
इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। पंचायत में वह लड़का भी मौजूद था, जिसके साथ दीप्ति की शादी तय हुई थी। सोमवार को तड़के तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर गया और छत पर छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति के माथे में नली सटाकर गोली मार दी और भाग गया।

प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी दी जान
इसके बाद उसके घर से केवल 20 मीटर दूर तालाब के किनारे खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सुबह जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोखे जब्त किए हैं। घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। एसपी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दीप्ति बीएससी फाइनल की छात्रा थी। परिवार में छोटी बहन और एक भाई है, जबकि देवांशू उर्फ अन्नू दो भाई और दो बहन हैं। दीप्ति के पिता अशोक बिजली विभाग ने लाइनमैन के पद पर तालग्राम में तैनात हैं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img