एफएनएन, मेरठ: मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र में पुलिस और असलहा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध रूप से बनाये गये हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।







