03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिता के साथ अभद्रता से युवती भड़की, पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर तान दी रिवॉल्वर

Spread the love

एफएनएन, हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अपने पिता के साथ कथित अभद्रता से युवती भड़क गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर पिस्टल रखकर बोली कि इतन गोलियां मारूंगी, घरवाले पहचाने से इनकार कर देंगे. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के साथ उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है।

घटनाक्रम, रविवार की रात बिलग्राम सांडी मार्ग का है। शाहबाद के मुहल्ला गिगियानी के रहने वाली एहसान खान अपनी बीवी हुसनबानों और बेटी अरीबा खान के साथ बिलग्राम से लौट रहे थे। गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए एहसान खान एचपी पेट्रोल पंप पर रुके।

पेट्रोल पंप के सेल्समैन रजनीश ने गैस डलवाते समय कार से नीचे उतरने को कहा। जब एहसान खान की बीवी और बेटी कार से नहीं उतरीं तो रजनीश ने कह दिया कि विस्फोट हो गया तो पूरा परिवार उड़ जाएगा! इस कमेंट पर रजनीश और एहसान के बीच बहस होने लगी।

विवाद बढ़ने पर अरीबा खान गाड़ी से उतरीं और पिस्टल निकाल लाई। उसने रजनीश के सीने पर पिस्टल सटा दी। मौके की नजाकत देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने फौरन बीच-बचाव कर दिया। और एहसान वहां से घर चले गए।

ये सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। सोमवार की सुबह इसकी फुटेज वायरल होने पर हंगामा मच गया। बिलग्राम पुलिस ने एहसान खान, उनकी बीवी और बेटी को हिरासत में ले लिया। बिलग्राम थाने के कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि रिवॉल्वर और 25 कारतूस कब्जे में लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img