03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को 2 हमलावरों ने मारी गोली

एफएनएन, मुरादाबाद : पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली महिला की पीठ में लगी। ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों को छर्रे लग गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ललित कौशिक को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी इस समय बलरामपुर जेल में बंद है।

थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने नौ अप्रैल 2023 को सिविल लाइंस थाने में दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा तहरीर दी थी। ललित कौशिक वर्तमान में बलरामपुर जेल में बंद है और दुष्कर्म की रिपोर्ट की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है। जिसके साथ दुष्कर्म हुआ था

उसकी शादी हो गई है। शनिवार को पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ अधिवक्ता से बात करने के लिए कचहरी गई थी। शाम चार बजे तीनों कचहरी से निकले और ई-रिक्शा में सवार हो गुलाबबाड़ी क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही रामगंगा घाट पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़ित पर फायरिंग कर दी।

गोली उसकी पीठ में लगी। ई-रिक्शा चालक ताराचंद निवासी नागफनी और राहगीर सरफराज निवासी नूरी मस्जिद कटघर छर्रे लगे। बदमाश बाइक से रामगंगा रेलवे पुल के नीचे से गुलाबबाड़ी चुंगी की ओर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को नामजद करते हुए दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img