03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीएल एग्रो से चेन्नई की कंपनी ने लिफ्ट लगाने के नाम पर 7.9 लाख ठगे

Spread the love

एफएनएन, बरेली: परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को चेन्नई की कंपनी ने लिफ्ट लगाने के नाम पर 7.90 लाख रुपये का चूना लगा दिया। मामले में उप महाप्रबंधक प्रेमबाबू की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेमबाबू ने तहरीर में बताया कि उन्होंने बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के लिए चेन्नई स्थित मेसर्स ईएलजीआई एलेवेटर से 12 दिसंबर 2024 को दो लिफ्ट बुक कराई थीं। कंपनी को उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट के लिए 7.90 लाख रुपये दिए थे। यह ऑर्डर बीएल एग्रो की बी-4 और जौहरपुर इकाइयों में लिफ्ट इंस्टॉलेशन के लिए था। आरोप है कि भुगतान लेने के बाद भी कंपनी ने तय समय पर माल नहीं भेजा। जबकि 27 मार्च को फर्जी बिल भेज दिया। ये ही नहीं कंपनी ने भेजे गए पत्र में कहा कि वह 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लिफ्ट चालू कर देगी। लेकिन बाद में कंपनी ने संपर्क करना ही बंद कर दिया।

सेल्स अधिकारी ने किया 10 लाख का गबन
बीएल एग्रो के परसाखेड़ा इकाई के उप महा प्रबंधक प्रेमबाबू ने बताया कि उनकी कंपनी में धर्मेंद्र मिश्रा सेल्स अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें 24 फरवरी 2025 में नियुक्ति दी गई थी। धर्मेंद्र मिश्रा ग्रेटर नोएडा में कार्य देख रहे थे। आरोप है कि धर्मेंद्र ने कंपनी को बिना जानकारी दिए ग्रेटर नोएडा के विभिन्न दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए और फरार हो गए। इसके बाद 26 मई को कंपनी से संपर्क तोड़ लिया। कुछ दुकानदारों ने 3,42,255 रुपये की वसूली की पुष्टि की है। शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img